रुद्रपुर। वार्ड संख्या 23, रम्पुरा स्थित प्राचीन कटोरी मंदिर परिसर शुक्रवार को भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यहाँ आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
भक्ति और संस्कृति का संगम:
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर, सिर पर मंगल कलश रखे हुए भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण के दौरान क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
राजकुमार ठुकराल ने बढ़ाया उत्साह:
पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि कलश यात्रा जैसे अनुष्ठान हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे आयोजन न केवल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।
ये रहे मौजूद:
यात्रा में मुख्य रूप से विद्यारानी, कमला, कंचन, पुष्पा, किरण, राजरानी, मुन्नी देवी, सुनीता, मुस्कान, पायल, अन्नू, कुसुम, गीता, रामप्यारी, सीमा, मोर कली, रामकली, उषा, त्रिवेणी, भूरी देवी, शिवानी, कोमल, चंदा, सावित्री, माया देवी, विमला, आशा और शरबती सहित दिनेश कोली, रामसेवक कोली, पूरनलाल, सियाराम, धर्मपाल, राजू गुप्ता, सुनील चुघ, आनंद शर्मा, गोविंद, पप्पू कोली, सुरेश, केरू मण्डल, शिवकुमार, तुलाराम, मीलाल भगत, ओमप्रकाश, अरुण, दीपक और कांती कोली आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)