सितारगंज। राजकीय पीजी महाविद्यालय सितारगंज में समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शनिवार को महाविद्यालय में समाजशास्त्रीय परिषद की ओर से निबंध, एपण, पोस्टर, फोटोग्राफी और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में संजना मंडल को प्रथम, भारती कार्की को द्वितीय और खुशी खान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में भारती कार्की को प्रथम, एकता बोरा को द्वितीय और सतविंदर कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में सतविंदर कौर को प्रथम, भारती कार्की को द्वितीय और एकता बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में खुशी खान को प्रथम, मुस्कान राणा को द्वितीय और यशिका राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, ‘उच्च शिक्षा के अंतर्गत छात्र संघ की भूमिका’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विक्रांत तिवारी ने प्रथम, नीलम ने द्वितीय और खुशी खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. कामना दीक्षित ने कराया। जबकि, डॉ. बिमला सिंह, डॉ. राजविंदर कौर और डॉ. शोभा पांडे निर्णायक की भूमिका में रहें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi