सुल्तानपुर। एसओजी और साइबर क्राइम पुलिस ने 7 शातिर अपराधियों को असम, मुंबई और कोलकाता से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए अपराधी पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से फोन, सिम, चेकबुक बरामद करने के साथ ही दो ऑनलाइन खातों के 333 करोड़ रूपये फ्रीज किये हैं।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले एक युवक भास्कर पांडेय से पैसे इन्वेस्ट कराने के नाम 11 लाख रूपये की ठगी की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। कई टीमों का गठन कर पुलिस ने असम, मुंबइ और कोलकाता में दबिश देकर सात शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 7 फोन, सिम, 6 चेकबुक तथा 3 एटीएम भी बरामद किये हैं। पुलिस ने दो ऑनलाइन खातों के 333 करोड़ रूपयों को भी फ्रीज किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन बदमाशों ने और किस किस से ठगी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *