पीलीभीत। जिला पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में एक ट्रक और सवारियों से भरी बस की सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार जिला उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के एनएच 730 पर ट्रक और सवारियों से भरी बस की सामने से जोरदार टक्कर हो गई और दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि 23 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर उपस्थित पुलिस तथा लोगों ने बामुश्किल घायलों को बस से बाहर निकाला। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस नेपाल से दिल्ली जा रही थी। बस में अधिकांश सवार मजदूर बताएं जा रहे हैं। बताया गया कि ट्रक सड़क पर अचानक आए लावारिश पशुओं को बचाने के चक्कर में बस से जा टकराया। हादसे के कारण एनएच 730 पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों हटवाया तब जाकर जाम खुला।