जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर गाँव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक ईंट भट्ठे पर खेल रहे मासूम बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक मासूम का पिता इसी ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। बच्चा भट्ठे के पास ही खेल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही संग्रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। इस घटना से मजदूर परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *