देवरिया(UP।) जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में टीन शेड पर बाउंड्री की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय फूला देवी और तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने फूला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायल बच्चों का उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।