कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलरहा पूरब गांव में सांड के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, किसान अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान खेत में पहुंचे सांड को भगाने का प्रयास करते समय सांड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।