नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने बुधवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बाहरी उत्तरी जिले की जिला जांच इकाई (डीआईयू) में ड्यूटी ऑफिसर के रूप में तैनात एएसआई रविंदर ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद वह अपने घर पर अस्वस्थ पाए गए।