‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए सरकार के काम और प्रधानमंत्री की जनसेवा की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा की यात्रा लगातार जारी है और सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के कारण 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री की जनसेवा की यात्रा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा।

भाजपा के अनुसार, अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और इसके तहत देशभर में विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, प्रदर्शनियां और सरकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे।

नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। अभियान के जरिए सरकार की योजनाओं से आम लोगों को मिले लाभ और प्रधानमंत्री की लंबे समय की सार्वजनिक सेवा यात्रा को भी रेखांकित किया जाएगा।

भाजपा की ओर से इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से जोड़कर व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi