अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले की रूदौली तहसील क्षेत्र में आज आयोजित तहसील दिवस में एक किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। जिससे तहसील दिवस में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारियों ने सर्तकता दिखाते हुए किसान को रोक दिया। बताया जाता है कि किसान सुनवाई न होने के कारण परेशान था।