पीलीभीत। ​ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की टनकपुर रोड शाखा में प्रातःकालीन सभा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर टनकपुर रोड पर भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस रैली में प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा, उप-प्रधानाचार्य डॉ. आरिज़ अल्वी तथा समन्वयक कविता सिंह एवं जय प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ शामिल होकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।


​इसी क्रम में विद्यालय की सुरभि कॉलोनी शाखा में भी देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की वर्दी धारण कर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नन्हे बच्चों द्वारा सैनिकों के रूप में दी गई प्रस्तुति प्रेरणादायक रही, जिसके माध्यम से देश के वीरों के साहस और बलिदान को याद किया गया। दोनों शाखाओं में आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम, अनुशासन, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा, जिसका समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi