पीलीभीत। ​नगर पालिका परिषद, पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने पंजाबियान एवं फीलखाना क्षेत्र में सैयद याकूब अली की गली से महमूद रज़ा खान के घर तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण आधारभूत ढांचे का निर्माण नगर पालिका परिषद की मुख्य प्राथमिकता है, जिसके तहत सड़क, जल निकासी और स्वच्छता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी कराया जाएगा। नवनिर्मित सड़क का निर्माण पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।


​कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मोहसिन रज़ा खान और सलीम रज़ा खान सहित उपस्थित क्षेत्रवासियों ने पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष एवं संबंधित टीम का आभार जताया। सलीम रज़ा खान ने कहा कि इस पहल से स्थानीय निवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस मौके पर महमूद रज़ा खान, सैयद वकार अली, डॉ. मुजाहिद रज़ा खान, मुस्तकीम रज़ा खान, लईक अहमद, अजमल सिद्दीकी, हाफिज़ मो. उमर, फैज़ी शम्सी, मुज़ाहिद शम्सी, असदुल्लाह अली, नसीम शम्सी, आफ़ाक़ शम्सी, गुरुरन अली और ताजुद्दीन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi