पीलीभीत। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने और गौकशी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा एक विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया गया। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई के तहत पूर्व में गौकशी की घटनाओं में संलिप्त रहे 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों में कासिम, राशिद (निवासी पनसोली) और इस्लाम (निवासी जहानाबाद) सहित कुल 10 लोग शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों और गोवंश से जुड़े अपराधों में लिप्त आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 1;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;