जबलपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने सदर क्षेत्र स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास का संदेश दिया।

राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा राष्ट्रपति कूनो राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी, जहां वह जनजातीय समुदाय के लोगों, चीतों की देखभाल करने वाले कर्मियों और उद्यान कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके अनुभव जानेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *