कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक एलपीजी टैंकर अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा से टकरा गया, जिसके बाद गैस रिसाव होने से भीषण आग लग गई और जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में पांच टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार, टैंकर ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद गैस रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते टैंकर में आग लग गई, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की ऊंची लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे में टोल प्लाजा को भी भारी नुकसान पहुंचा है और कई वाहन आग की चपेट में आकर जल गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जबकि घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi