पिथौरागढ़। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरूगेशन ने पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्रों धारचूला, जौलजीबी और गुंजी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दौरे के दौरान उन्होंने पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एडीजी ने जवानों को कैलाश मानसरोवर एवं आदि कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।