अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र के जलालनगर मोहल्ले में मंगलवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने एक कारपेंटर को गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से कारपेंटर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि वाजिद अली घर से कुछ दूरी पर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घायल वाजिद अली के परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश होने से इनकार किया है। ऐसे में पुलिस गोली मारने की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के पीछे की वजह तलाश रही है। फिलहाल हमले के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi