पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर सुदीप सहाय ‘बेदार’ के कुशल निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में कॉलेज परिसर में रंगोली, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के जरिए छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन रचनात्मक और बौद्धिक कार्यक्रमों में कॉलेज के शिक्षकों, चिकित्साधिकारियों और स्नातक व परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने बेहद सक्रिय और उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में आयोजक मंडल के सदस्य प्रो. शिप्रा अग्रवाल, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. आलोक कुमार और चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सोनी के संयोजन में एक शानदार रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत आकर्षक और मंत्रमुग्ध कर देने वाली रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. अनुराधा, डॉ. राजीव बिलास नारायण और चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनी राठौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर, डॉ. राजित सिंह और चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
रंगोली प्रतियोगिता के परिणामों में स्नातक (यूजी) श्रेणी के अंतर्गत सत्र 2024 की श्वेता शर्मा, शिवांगी चौहान, अमृता द्विवेदी और मानसी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सत्र 2025 की रेनू, आस्था सिंह, सुरभि वर्मा और खुशी रानी रहीं। वहीं, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से सत्र 2023 के कोरल यादव, अंशिका ओझा, कनक कन्नौजिया, अभिषेक कुमार व अरविंद कुमार की टीम तथा सत्र 2024 की अर्चना मौर्य, नेहा कुमारी, पारुल कुमारी, आस्था उपाध्याय व खुशी चौधरी की टीम रही। परास्नातक (पीजी) श्रेणी में सत्र 2025 के रूबल वर्मा, प्रगति कुशवाहा, अनूप दुबे और प्रखर मिश्र ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भाग्यश्री शिवजी यमग़र, विपिन कुमार, सोमपाल राणा और शेमद्र दत्त पांडे की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
इसी कड़ी में आज दिनांक 19 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे योग के महत्व को रेखांकित करती एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर सुदीप सहाय ‘बेदार’ के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता की कमान आयोजक सदस्य प्रो. अजय कुमार, डॉ. हरिशंकर मिश्रा, डॉ. दिब्याभ, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम अवतार और डॉ. योगेश्वर पाण्डेय ने संभाली। इस दिमागी मुकाबले में संस्थान के सत्र 2024 बैच के 12 और सत्र 2025 बैच के 13 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बीच प्रश्नोत्तरी में सत्र 2024 बैच की आस्था उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, इसी बैच के देवव्रत श्रीवास्तव और अर्चना मौर्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही, आज प्राचार्य प्रोफेसर सुदीप सहाय बेदार के निर्देशन में आयोजक सदस्य डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. विजय लक्ष्मी और डॉ. रजनी राठौर के द्वारा एक भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्नातक एवं परास्नातक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने योग और स्वास्थ्य पर आधारित खूबसूरत पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में स्नातक बैच-2025 से खुशी मौर्य, हृशिका दिवाकर, लवलीन, राशि, अनिता यादव एवं गरिमा यादव आदि ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निर्णायक मण्डल के रूप में प्रो. अजय कुमार अग्रवाल, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सहयोग के लिए प्रो. अजय कुमार, डॉ. राम अवतार, अचल कुमार पाण्डेय और राजकमल उपस्थित रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता के स्नातक वर्ग में बैच-2024 से गौरव सिंह व खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर इसी बैच से अमृता द्विवेदी व आस्था उपाध्याय रहे, जबकि तृतीय स्थान पर भी बैच-2024 से शिवानी चौहान व श्वेता शर्मा रहे। वहीं परास्नातक (पीजी) श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैच-2025 से डॉ. प्रगति कुशवाहा व डॉ. अनूप दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान पर इसी बैच से डॉ. रूबल संजय वर्मा व डॉ. सोमपाल राणा रहे।