पीलीभीत। इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 10 एवं 12 की मेधावी छात्राओं और उनके अभिभावकों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। कक्षा 10 में अलीना बी ने 77.5% अंकों के साथ प्रथम, कनीज फातिमा ने 75.33% के साथ द्वितीय और इल्मा ने 74.83% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इनके अलावा अलीशा, फैजला अंसारी, गानिया फातिमा, इरम बी और हबीबा को भी उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 12 में फारिया ने 80%, इकरा नूर ने 77% और इलमा खान ने 74.6% अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। रहनुमा, मुस्कान, सोबिया, तलत और ज़ईमा खान ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


​समारोह की मुख्य अतिथि, मदद फाउंडेशन की निदेशक समीना शाहिद ने अभिभावकों का सम्मान करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का विश्वास और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पूर्व वरिष्ठ लिपिक एजाज़ हसन खान ने दोनों कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। श्री इकबाल हसन खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को माता-पिता के सपने साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कमाल शम्सी, मोनिस अयाज़, नसीब उद्दीन, सैयद शरिक अली, वसीम उद्दीन खान और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *