राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि पार्टी ने 31 जनवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नए विधायक दल के नेता की नियुक्ति पर फैसला लिया जाएगा। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया है।

पार्टी में इस बात की प्रबल अटकलें लगाई जा रही हैं कि अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को इस पद के लिए चुना जा सकता है। इसी बीच, एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर अजीत पवार के अचानक निधन के बाद उत्पन्न राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *