अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरानी तेल निर्यात के महत्वपूर्ण केंद्र खर्ग द्वीप पर और हमले करने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर ईरान ने शुक्रवार के हमले की प्रतिक्रिया में कार्रवाई करने की बात कही है। अमरीकी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि हालांकि ईरान, संघर्ष को समाप्त करने के लिए समझौता करने के लिए तैयार है, लेकिन अभी सहमति नहीं बनी हैं। ट्रम्‍प ने कहा कि अमरीकी हमलों से खर्ग द्वीप के अधिकांश हिस्से पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। ट्रंप ने तेल की बढ़ती कीमतों के बारे में आशंकाओं को भी आधारहीन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *