मुंबई। रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.57 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में गिरावट और भारत-यूरोपीय संघ के ऐतिहासिक व्यापार समझौते से रुपये को मजबूती मिली।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी और यूरोप के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापारिक समझौता होने से मिली राहत के कारण रुपया मजबूती के साथ खुला।