रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर प्रमोद कुमार ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात की।

प्रमोद कुमार को डॉ. उत्तम सिंह नेगी के स्थान पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. उत्तम सिंह नेगी का तबादला देहरादून स्थित सतर्कता विभाग में किया गया है।

पहले भी ऊधमसिंहनगर में तैनात रह चुके हैं

नवनियुक्त एसपी प्रमोद कुमार इससे पहले भी ऊधमसिंहनगर जनपद में तैनात रह चुके हैं। जनपद से परिचित होने के कारण उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर पुलिस महकमे में भी चर्चा रही।

बता दें कि पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय की ओर से करीब एक दर्जन अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए थे। इसी क्रम में प्रमोद कुमार को रुद्रपुर एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

पदभार संभालने के बाद अब उनके सामने जनपद मुख्यालय क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi