सितारगंज। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। 17 सितंबर 2026 को वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट गंगा सिंह उदावत की गरिमामयी उपस्थिति में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के पूजन के साथ वाहिनी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों, हथियारों, मशीनरी और विभिन्न उपकरणों की भी पूजा की गई। सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई।

अधिकारियों और जवानों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में उप कमांडेंट दीपक सिंह जयाड़ा, उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, उप कमांडेंट दीपक तोमर, उप कमांडेंट प्रियदर्शिनी निहारिका राय, सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार, सहायक कमांडेंट सचिन खेवड़ी समेत अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बल कार्मिक श्रद्धापूर्वक शामिल हुए।

विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के योगदान और महत्व को स्मरण करते हुए सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi