देहरादून। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे थे। दोनों आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह राणा उर्फ विक्की राणा, निवासी एकता विहार, अजबपुर खुर्द, देहरादून को नोएडा से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे आरोपी पवनजीत मीना उर्फ जीत, निवासी भरतपुर, राजस्थान और हाल निवासी साईं विहार, झाझरा सुद्धोवाला, देहरादून को सुद्धोवाला क्षेत्र से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मामले में फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के दौरान उनकी लोकेशन का पता लगाकर दोनों को गिरफ्तार किया।

इस मामले के मुख्य आरोपी हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi