देवरिया। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 35.72 लाख रुपये की ठगी करने की तैयारी में थे।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने तनिष्क ज्वेलर्स से ठगी करने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि ठग ज्वेलरी खरीदने के नाम पर बड़ी रकम की धोखाधड़ी करने की तैयारी में थे। इससे पहले कि आरोपी अपनी योजना को अंजाम दे पाते, साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और साइबर ठगी के संभावित मामलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

साइबर थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi