​पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 27 अगस्त 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने डंडिया लच्छी रेलवे अंडरपास के पास से 27 वर्षीय शातिर अभियुक्त कुलदीप (पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी ग्राम नारायनपुर, थाना बरखेड़ा) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।
​मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बरखेड़ा पर मुकदमा अपराध संख्या 330/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पकड़ा गया अभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिस पर पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक धीर सिंह, हेड कांस्टेबल शमशुद्दीन, तरंग और कांस्टेबल अजय कुमार की पुलिस टीम ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi