सितारगंज। श्री महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट के हॉल में शिव परिवार महिला मंडल के तत्वाधान में संत श्री रविशंकर जी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय श्री राम शिव महापुराण संकीर्तन एवं श्री शिव पार्थिव पूजन ओर भजन संध्या का भक्तिमय सफल आयोजन हुआ।संत श्री रविशंकर जी महाराज ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है,भोलेनाथ अपने भक्तों को कभी भी निराश नहीं करते हैं जो भक्त इस पवित्र महीने में भक्त उपवास रखते हैं,शिवलिंग पर जल,दूध और बेलपत्र चढ़ाते हैं,तथा रुद्राभिषेक करते हैं
उनके जीवन में शांति,सुख और समृद्धि आती है।पूजन में भस्म आरती और भजन संध्या में गंगा आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।इस अवसर पर आयोजक सुरेश सिंघल,महेश मित्तल,योगेश गोयल,सुरेश जैन,भीमसेन गर्ग,नरेश कंसल,वेद प्रकाश सिंघल,रोहित गोयल,योगेश गर्ग,तुषार मित्तल,नितिन गोयल,प्रेम गोयल,गोपाल गर्ग, अमित अग्रवाल,सुनील गर्ग, राजेश जिंदल,राजेश गर्ग, मनीष मित्तल,अजय अग्रवाल, हिमांशु सिंघल,मयंक मित्तल, वैभव गुप्ता,लवी अग्रवाल आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi