पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत तहसील प्रांगण पीलीभीत में तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा कि पीलीभीत का राजस्व प्रशासन सरकार की नीतियों के विपरीत कार्य कर रहा है, जिससे किसान परेशान हैं और सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन को अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। वहीं, जिलाध्यक्ष भजन लाल करोधी ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन किसानों की समस्याओं का निस्तारण केवल कागजों पर फर्जी तरीके से कर रहा है।
​पंचायत में किसान नेताओं ने कई प्रमुख स्थानीय जनसमस्याओं को उठाया। जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने राजस्व लिपिकीय त्रुटियों के कारण खतौनी में गलत हुए नाम और अंश को तत्काल ठीक कराने की मांग की। जिला सचिव बालमुकुंद प्रजापति ने श्रम परिवर्तन अधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिना रिश्वत शादी, शिशु लाभ और मृत्यु अनुदान जैसी योजनाओं की सहायता नहीं मिल पा रही है। ललौरीखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार ने जिले के सभी विकास खंडों में पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने पर चिंता जताई। इस पंचायत में डालचंद मौर्य, कल्याण राय, वीरेंद्र गिरी, निर्मल स्वरूप मौर्य, छोटेलाल, मोहनलाल, बेणीराम, महेश कुमार, रामकुमार, बालक राम, हेंब्रम सिंह, नरेंद्र कुमार, तारावती, सोमवती, रामवती और कलावती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi