​पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मंगलवार को कर्नाटक से आए पालतू हाथियों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में दुधवा टाइगर रिजर्व से आए वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. तल्हा और उनकी टीम ने हाथियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। परीक्षण के दौरान हाथियों की शारीरिक स्थिति, आंखों, त्वचा तथा उनके दांतों (टस्क) की लंबाई व मजबूती का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। इसके अलावा, हाथियों के स्वास्थ्य में किसी भी अंदरूनी बीमारी या इन्फेक्शन का पता लगाने के लिए उनके ब्लड सैंपल (रक्त के नमूने) लिए गए, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान , बरेली भेजा गया है।
​प्रभागीय वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गश्त और वन्यजीव प्रबंधन में तैनात इन पालतू हाथियों का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए हर वर्ष नियमित रूप से यह स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत दुधवा की विशेषज्ञ टीम को आमंत्रित कर हाथियों का संपूर्ण चेकअप कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकतानुसार हाथियों के खान-पान और खुराक में बदलाव व दवाएं दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के कर्मचारी और महावत भी मौजूद रहे, जिन्होंने हाथियों की दैनिक दिनचर्या और व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां चिकित्सा टीम के साथ साझा कीं।:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi