रूद्रपुर। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूली बच्चों, अध्यापकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले की समस्त तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों के स्वान केन्द्रों में भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    कार्यशाला में इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताये गए एवं लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश से बचें और अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को सुरक्षित रखें। साथ ही इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों और आम जानमानस को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक करना था।     विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड रखने, अपनी निजी जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत शिक्षक या अभिभावक एवं नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन 1930 को देने की सलाह दी गई एवं साइबर पोर्टल https:@@www-cybercrime-gov-in के माध्यम से भी शिकायत दर्ज़ कर सकते है। कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को एक सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

     कार्यशाला के अंत में छात्र-छात्राओं से इंटरनेट एवं साइबर अपराध के बारे में संवाद भी किया गया। उनके द्वारा यह सुनिश्चित किया गया की हम इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करेंगे एवं अपने आस पास के लोगो को भी इस सम्बन्ध में जागरूक करेंगे।

   कार्यशाला का आयोजन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त मौर्य, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे एवं कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *