नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को संसदीय चुनावों में जीत की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि ताकाइची के सक्षम नेतृत्व में भारत-जापान मित्रता नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।