नई दिल्ली। सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली के शैक्षणिक संस्थनों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करीब दस प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी ईमेल द्वारा दी गई। जिसके बाद तुरंत ही पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। स्कूलों को खाली करा कर संघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सुबह के समय शहर के विभिन्न हिस्सों से एक के बाद एक कई आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ, भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते (ठवउइ क्पेचवेंस ैनंक) तुरंत संबंधित स्कूलों के लिए रवाना कर दिए गए। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा लिया गया है और बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उन आईपी एड्रेस और ईमेल सर्वर की जांच कर रही है, जहां से ये धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। इधर, दिल्ली पुलिस ने अभिभावकों और जनता से धैर्य बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।