पीलीभीत। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जल संरक्षण के प्रति सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पीलीभीत पुलिस लाइन/कार्यालय परिसर में ‘जल शक्ति अभियान:कैच द रेन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संचयन और जल के सदुपयोग के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प व शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि जल ही जीवन है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल की एक-एक बूंद को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपने दैनिक जीवन के साथ-साथ कार्यस्थल और समाज में भी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/अपराध सुरेंद्र सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) संतोष कुमार राघव सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।