​पीलीभीत। बीसलपुर नगर पालिका परिषद में तैनात कर्मचारी उपेंद्र शंखधर की निर्मम हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का गुस्सा फूट पड़ा। आज प्रातः 11:30 बजे संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद मिश्रा (एडवोकेट) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने वारदात में संलिप्त सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी करने तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।


​ज्ञापन सौंपने के दौरान वक्ताओं ने घटना पर गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका कर्मचारी की हत्या से समाज और कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद मिश्रा के साथ जिला महामंत्री महेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश शर्मा, कुलदीप अवस्थी, अशोक शर्मा, शर्मेंद्र मिश्रा, सचिन मिश्रा, अशोक पाठक, जितेंद्र शर्मा, गिरीश शर्मा, मनोज त्रिपाठी, वृंदावन, जिला मंत्री संजीव दुबे, सुशील कुमार और नीरज शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi