सितारगंज। किच्छा हाईवे पर बाइक सवार युवक की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गांव खरुआ, पीलीभीत निवासी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उसका छोटा भाई वीरेंद्र शर्मा गांव मलपुरी स्थित आरके ढाबा में नौकरी करता है।
11 जुलाई की शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से सितारगंज बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में गांव मलपुरी के पास सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह नियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि उसे अब तक होश नहीं आया है और वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। आरोप लगाया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। यदि वह घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाता, तो उसकी स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi