रुद्रपुर। सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कोऑपरेटिव बैंक, रुद्रपुर में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ‘सहकारिता समृद्धि रथ’ एवं मोबाइल एटीएम वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह मोबाइल एटीएम वाहन ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके क्षेत्र में ही नकदी निकासी की सुविधा उपलब्ध कराएगा, जिससे ग्रामीणों को बैंक शाखाओं तक जाने की आवश्यकता कम होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग तथा ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय के गठन के बाद सहकारिता विभाग एवं सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों, गरीबों और छोटे उद्यमियों को आसान ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रेरित होकर स्वरोजगार की ओर अग्रसर हुए हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की पहल से निम्न आय वर्ग के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

इस अवसर पर बैंक प्रशासक मंगला प्रसाद त्रिपाठी, महाप्रबंधक संदीप कुमार भाटिया, जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूरी, पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, उपमहाप्रबंधक शुभम रावत, डी.एस. नपलच्याल, यूनियन अध्यक्ष हरि सिंह, उपाध्यक्ष जी.पी. चमोली, यूनियन मंत्री हर्ष तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रेशम सिंह, सुषमा, शिवांगी काण्डपाल सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi