बहराइच। जिले में एसओजी और पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। बौंडी थाना क्षेत्र के कुदई मार्ग पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी क्षेत्र में मौजूद है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर असलम घायल हो गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल असलम को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार असलम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Site designed and maintained by Lalit Rastogi