​दियोरिया कला PILIBHIT। क्षेत्र के दियोरिया कला गांव में एक नामकरण संस्कार के दौरान बार बालाओं के अश्लील डांस का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में मर्यादाओं को ताक पर रखकर परोसे गए इस फूहड़ डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के रातभर हुए इस आयोजन ने स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं हैरानी की बात यह है कि पुलिस को इस पूरे मामले की भनक तक नहीं लगी।
​सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने और मामला तूल पकड़ने के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आता दिख रहा है। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष गौतम सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है और उन्हें पहले इसकी कोई जानकारी नहीं थी। थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और बिना अनुमति के इस तरह का अश्लील कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Site designed and maintained by Lalit Rastogi