सितारगंज। अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट सितारगंज की एक विशेष बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित की गई, जिसमें सिविल कोर्ट के नए भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने, कार्यकारिणी विस्तार तथा नए अधिवक्ताओं को सदस्यता प्रदान करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से नए अधिवक्ताओं को एसोसिएशन की सदस्यता प्रदान करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित सिविल कोर्ट भवन निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने भवन निर्माण कार्य को गति देने के लिए एक शिष्टमंडल के माध्यम से पीठासीन अधिकारी नंदिता काला से मुलाकात करने पर सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि सक्सेना, सचिव महेंद्र चौधरी, उपसचिव अमित रस्तोगी, कोषाध्यक्ष भगवंत सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कमल जिंदल तथा कार्यकारिणी सदस्य ललित रस्तोगी, सुरजीत सिंह, मनोरमा गुप्ता, प्रदीप्त बिसेन, रवि रस्तोगी, संतोष भारद्वाज, कुलविंदर सिंह, तान्या अग्रवाल और मुकेश तिवारी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक में न्यायिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और अधिवक्ताओं की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।