मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के ताशखाई थांगस्कू इलाके में एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 18 मजदूरों के शवों को निकाला जा चुका है। जबकि अभी भी कई मजदूरों के खदान के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। यह भी आशंका जताई गई है हादसे में मरने वाले अधिकांश मजदूर असम के रहने वाले थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस पर शोक जताया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो लाख तथा घायलों को 50000 की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।  घटनास्थल पर NDRFSDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। मेघालय हाईकोर्ट ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह हादसा बीते दिवस 5 फरवरी को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *