लखनऊ। राजधानी लखनऊ में KGMU कैंपस में बनी अवैध मजारों को वैध साबित करने के लिए दिए गए नोटिस की समय सीमा 8 फरवरी को पूरी होने जा रही है। केजीएसयू स्पोक्सपर्सन डॉ. केके सिंह का कहना है कि यदि तय समय सीमा में जवाब नहीं मिला तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार लखनऊ KGMU कैंपस में बनी 6 अवैध मजारों को नोटिस नोटिस जारी कर इन मजार प्रशासन को मजारों से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तृत करने को कहा गया था। इसके लिए 15 दिन का वक्त दिया गया था। नोटिस में दी गई समय सीमा 8 फरवरी को समाप्त हो रही है। इस संबंध में केजीएमयू स्पोक्सपर्सन डॉ. केके सिंह का बयान आया है कि यदि समय सीमा के अंदर जवाब नहीं मिला तो होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि मजार प्रशासन को यह सिद्ध करना होगा कि यह मजारें ज्ञळडन् से पहले की हैं। इसके पुख्ता प्रमाण भी प्रस्तुत करने होंगे वर्ना, इन अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *