रुद्रपुर। हाइडिल कॉलोनी स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल बालाजी दरबार एवं भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। टेस्ट डिवीजन विद्युत विभाग के समीप स्थित मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः श्री हनुमान जी को चोला अर्पण, पंचामृत स्नान एवं भव्य श्रृंगार के साथ हुई। इसके बाद दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।
शाम को आयोजित विशाल बालाजी दरबार का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलन, श्री गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा तथा श्री बालाजी महाराज, भैरवनाथ एवं प्रेतराज सरकार की आरती के साथ हुआ। भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए और पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर सुभाष शर्मा, महेश उप्रेती, अतुल बंसल, आशीष काला, पारुल चौधरी, संजय अरोड़ा, राकेश सुखीजा, विवेक दीप सिंह, गौरव जुयाल, चिराग कालड़ा, अमित अरोड़ा बॉबी, सोनू, राजकुमार ठुकराल, राजेंद्र श्रीधर, सुरेश श्रीधर, बिट्टू राठी, हृदयेश मनोचा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेश कुमार, हेमंत कुमार, सचिन खुराना, पम्मी सुखीजा, प्रियांशु, संदीप मनोचा, ललित नारंग, पवन रंगीला, समीर गौड़, राजीव मनोचा, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, सीमा रानी, अमन खुराना, राघव बठला, अनीता, श्वेता और प्रिया मनोचा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।