रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कश्यप ने इंदिरा कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आश्रम का दौरा किया। इस दौरान आश्रम की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सूरजमुखी ने उनका स्वागत कर ईश्वरीय सौगात भेंट की और शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

आश्रम में आयोजित सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान कुलपति डॉ. कश्यप ने भी अपने बगीचे की ताजा लीची ब्रह्माकुमारी सूरजमुखी को भेंट की। इस आत्मीय आदान-प्रदान ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक, सामाजिक और मानवीय मूल्यों पर सार्थक चर्चा हुई। बताया गया कि इस संवाद में शिक्षा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर भी विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। आश्रम परिवार ने कुलपति के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक भेंट बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *