रुद्रपुर। स्पेशल टास्कफोर्स उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में बाहरी राज्यों के भगोड़े अपराधियों ,गैंगस्टरों की धरपकड़,गिरफ्रतारी हेतु कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में आज प्रातः उत्तराखण्ड एसटीएफ व पंजाब पुलिस व बाजपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में जनपद ऊधमसिंहनगर के मौहल्ला केशवनगर, बाजपुर से पंजाब के भगोड़े,वांछित अपराधी ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह,निवासी गली नं.1, सुरता सिंह कॉलोनी,नारायणगढ़,थाना छेहर्टा,अमृतसर सिटी को गिरफ्रतार किया गया। तलाशी लेने पर उसके घर से कुल 12 पिस्टल बरामद की गई।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 23 मई 2026 को अमृतसर, पंजाब में नशा एवं हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अमृतसर एवं बीएसएफ टीम द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।यह कार्रवाई ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह,निवासी गली नं.1, सुरता सिंह कॉलोनी,नारायणगढ़,थाना छेहर्टा,अमृतसर सिटी के आवास पर रेड की गई। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ईशानप्रीत सिंह मकान की छत से छलांग लगाकर पीछे की ओर से फरार हो गया।तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए,जिनमें 3 बरेटा पिस्टल, 3 जिगाना पिस्टल, 6 मेड इन चाइना पिस्टल, 20 मैगजीन व लगभग 900 ग्राम हेरोइन शामिल हैं।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि पंजाब पुलिस से सम्पर्क करने पर ये बात सामने आयी कि ईशानप्रीत के पास सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये बार्डर पर ये हथियार व ड्रग्स पहुँचाये गयी थी तब से पंजाब पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा उसकी तलाश के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे थे।इसी बीच उत्तराखण्ड एसटीएफ को पंजाब पुलिस के माध्यम से ईशानप्रीत के उत्तराखण्ड में जिला ऊधमसिंहनगर में होने की सूचना दी गयी,जिस पर कुमांयू प्रभारी एम.पी.सिंह के नेतृत्व में एक टीम को इस टास्क पर लगाया गया, आज तड़के एसटीएफ उत्तराखंड व पंजाब पुलिस की एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चलाये गये ज्वाइंट ऑप्रेशन में बाजपुर के केशवनगर से इस अपराधी को गिरफ्रतार किया गया जिसे पूछताछ के उपरान्त पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया गया विस्तृत पूछताछ सम्बन्धित राज्य पंजाब के द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi