किच्छा/रुद्रपुर: कुमाऊं मंडल में नशे का जहर घोलने की एक बड़ी साजिश को उधम सिंह नगर पुलिस ने नाकाम कर दिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में किच्छा पुलिस और STF/ANTF की संयुक्त टीम ने नशे के सौदागर सहनवाज को दबोचते हुए उसके कब्जे से 1 किलो 33 ग्राम स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत ₹3 करोड़ 10 लाख आंकी जा रही है।

एसएसपी के अनुसार, तस्कर सहनवाज लंबे समय से रडार पर था और कुमाऊं के युवाओं तक यह खेप पहुँचाने की फिराक में था। पुलिस की इस स्ट्राइक ने न केवल तस्करों के हौसले पस्त किए हैं, बल्कि नशे के बड़े नेटवर्क की कमर भी तोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *