हरिद्वार। गणपति विसर्जन के दौरान हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून से परिवार के साथ आई 14 वर्षीय किशोरी गंगा के तेज बहाव में बह गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, लालजीवाला बस्ती के पास गणपति विसर्जन के दौरान किशोरी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बहाव के दौरान वह आरसीसी ड्रेनेज पाइप की ओर चली गई और इसके बाद लापता हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। टीम गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाकर 14 वर्षीय प्रीति को तलाश रही है।

किशोरी के गंगा में बहने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पुलिस और बचाव दल की टीमें तलाश अभियान में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi