सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के अंतर्गत काजीकमालपुर मार्ग पर हुई। मृतक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से अपने ससुराल जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति इस हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर इमलिया सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।