सहारनपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई उप जिलाधिकारियों (SDM) और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला आदेश के तहत योगेश कुमार गौंड को एसडीएम रामपुर मनिहारान, निधि भारद्वाज को एसडीएम नकुड़, मानवेन्द्र सिंह को एसडीएम देवबंद तथा विकास कुमार पाण्डेय को एसडीएम बेहट नियुक्त किया गया है। वहीं अमित कुमार को भी एसडीएम नकुड़ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा श्वेता पाण्डेय को डिप्टी कलेक्टर सहारनपुर तथा रश्मि कुमारी को अपर उप जिलाधिकारी (एडीएम) सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi