कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले फर्जी किन्नरों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 9 फर्जी किन्नरों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने और उन्हें परेशान करने की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई के दौरान पकड़े गए। लंबे समय से स्टेशन परिसर में अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया।

जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति जबरन पैसे मांगता है या परेशान करता है तो इसकी तत्काल सूचना रेलवे पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi